1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी, हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर उठाते रहेंगे सवाल : संजय सिंह

BJP अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी, हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर उठाते रहेंगे सवाल : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपराध के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे हैं लेकिन बीजेपी और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल जी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपराध के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे हैं लेकिन बीजेपी और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल जी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। अब भारतीय झूठा पार्टी वाले एक फ़र्ज़ी Audio Clip चला रहे हैं, इस ऑडियो क्लिप को माननीय उच्च न्यायालय ने ही चलाने से मना किया है।

पढ़ें :- ओप्पो का बड़ा धमाका, मार्केट में आनेवाला है 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन

उन्होंने कहा, फ़र्ज़ी Audio Clip चलाने वालों के ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाएगा। 2023 में इसी फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप को एक न्यूज़ चैनल ने चलाया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा था कि हम इस गैंगस्टर के बारे में नहीं जानते। जो गैंगस्टर अमित शाह की दिल्ली पुलिस को नहीं मिला, अब BJP इस गैंगस्टर को कहां से ले आई? बीजेपी के फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं और हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे।

संजय सिंह ने कहा, भारत में बांग्लादेश का सबसे बड़ा घुसपैठिया कोई है तो वह Adani है। वह हिंदुस्तानियों की बिजली बांग्लादेशियों को बेच रहा है। बांग्लादेश से लगती हुई सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के हवाले है तो कोई बांग्लादेशी दिल्ली तक कैसे आया और कोई आया भी है तो केंद्र सरकार उसे बाहर क्यों नहीं निकाल रही है?

 

पढ़ें :- Anti-Paper Leak Amendment Bill : आज मोदी सरकार लोकसभा में पेश करेगी 'पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल', जानें- नया कानून कितना अलग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...