1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एसआईआर के जरिए भाजपा खासरकर पीडीए और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही: अखिलेश यादव

एसआईआर के जरिए भाजपा खासरकर पीडीए और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, मुझे पता चला है कि भाजपा ने एक गुप्त बैठक की थी, जिसमें तय हुआ था कि, कैसे सपा का वोट कटवाना है। भाजपा को पता है कि, इस बार यूपी का चुनाव वो नहीं जीत रहे हैं इसलिए ऐसी हरकत कर रहे हैं। कैसे सामने वाला का वोट काटें। लेकिन जनता सब जानती है। हर बात का जवाब देगी। हम भी शांत नहीं रहेंगे। वोट में घोटाला होने नहीं देंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी बवाल बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल के नेता इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग और भाजप सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, एसआईआर के जरिए भाजपा खासरकर पीडीए और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है।

पढ़ें :- Viral : अखिलेश यादव, बोले-नाम बदलने वाले अब ‘प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ‘प्रेस एकालाप’ कर दें, जब प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, मुझे पता चला है कि भाजपा ने एक गुप्त बैठक की थी, जिसमें तय हुआ था कि, कैसे सपा का वोट कटवाना है। भाजपा को पता है कि, इस बार यूपी का चुनाव वो नहीं जीत रहे हैं इसलिए ऐसी हरकत कर रहे हैं। कैसे सामने वाला का वोट काटें। लेकिन जनता सब जानती है। हर बात का जवाब देगी। हम भी शांत नहीं रहेंगे। वोट में घोटाला होने नहीं देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, अभी तक एसआईआर से पूरा देश परेशान था। अब भाजपा के लोग भी इससे परेशान हो रहे हैं। आरोप लगाया कि, भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि, वोट बढ़ाने का बीजेपी के लोग दवाब बनाएंगे क्योंकि उनका वोट कट गया है। उन्होंने फर्जी वोट बनाए थे। इसका मतलब फर्जी वोट डाले गए हैं और सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के बूथों पर निकले हैं। जिस एसआईआर से ये पूरे देश को परेशान कर रहे थे मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं आज एसआईआर से बीजेपी परेशान है और इसलिए गुपचुप बैठक कर रहे हैं।

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...