1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा नेत्री के साथ अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ​गिरफ्तार

भाजपा नेत्री के साथ अधिवक्ता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ​गिरफ्तार

भाजपा नेत्री की ओर से अधिवक्ता पर दर्ज करवाया गया बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चूका है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने अब भाजपा के अंदर भूचाल मचा दिया है। अब इस मामले को लेकर कई भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों पर गाज गिर सकती है।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेत्री की ओर से अधिवक्ता पर दर्ज करवाया गया बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चूका है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने अब भाजपा के अंदर भूचाल मचा दिया है। अब इस मामले को लेकर कई भाजपा नेताओं सहित अन्य लोगों पर गाज गिर सकती है। बता दे कि भाजपा नेत्री ने राजस्थान के उदयपुर जनपद के भूपालपुरा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट में पीड़िता ने अधिवक्ता विशाल गुर्जर ने एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था। पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- जमीन के विवाद में महिला के साथ किया गैंगरेप, सिर पर लोहे रॉड से वार कर, साड़ी से घोंट दिया गला

भाजपा नेत्री ने बताया कि एक साल पहले से अधिवक्ता विशाल गुर्जर के संपर्क में थीं। पांच महीने पहले आरोपी ने उसे कार्यालय बुलाकर कोल्डड्रिंक पिलाया था, जिसके बाद उन्हें चक्कर आया था और वह बेहोश हो गई थी। भाजपा नेत्री का आरोप है कि बेहोशी के दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी के माध्यम से ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के द्धारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को उसके घर से हिरासत में लिया। वहीं अधिवक्ता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस दरवाजा तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया था। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर और सभी के मोबाइल जब्त कर परिजनों से मारपीट की थी। वहीं आरोपी की पत्नी ने एसपी से मिलकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...