1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:भाजपा नेताओं,सभासद और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का केक काटकर मनाया 53वा जन्मदिन

सोनौली:भाजपा नेताओं,सभासद और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का केक काटकर मनाया 53वा जन्मदिन

भाजपा नेताओं,सभासद और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का केक काटकर मनाया 53वा जन्मदिन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन गुरुवार को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय सोनौली में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता, सभासद और पंचायत कार्यालय के कर्मचारी शामिल हुए।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

चेयरमैन प्रतिनिधि शाहनवाज खान और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि

शाहनवाज खान और भाजपा नेता रवि वर्मा ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में प्रदेश में विकास और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, अमीर आलम, निजामुद्दीन खान, प्रेम सिंह, पप्पू खान, कमरुद्दीन खान, शकील खान, अहमद अली, पप्पू लाल सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...