1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM से मिले BJP विधायक बाबूराम पासवान और मनजीत सिंह, ट्रांस शारदा क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत, डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

CM से मिले BJP विधायक बाबूराम पासवान और मनजीत सिंह, ट्रांस शारदा क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत, डिग्री कॉलेज खोलने की मांग

मनजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि ट्रांस शारदा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायत में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है, यहां के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कठिनाइयां होती हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया और अधिकारियों को ​दिशा​ निर्देश दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर पूरनपुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान के साथ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। दरअसल, मुख्यमंत्री के आदेश पर विस्थापित परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिलने जा रहा है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

मनजीत सिंह ने बताया कि ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टाटरगंज बमनपुर भागीरथ व बैलहा के 800 किसान परिवारों की बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई कि यह परिवार पिछले 60 साल से उक्त ग्रामों में इस जमीन को जोतते चले आ रहे हैं और यह ही काबिज हैं। इससे पूर्व जो लोग 60 साल पहले इस जमीन को बेचकर चले गए थे उन लोगों ने प्रशासन को गुमराह करके अपना सर्वे करवा लिया है।

इस बात का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए उक्त ग्रामों में काबिज किसान परिवारों का सर्वे करने के आदेश दिए हैं। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि ट्रांस शारदा क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायत में कोई भी डिग्री कॉलेज नहीं है, यहां के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कठिनाइयां होती हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया और अधिकारियों को ​दिशा​ निर्देश दिए।

इसके साथ ही मनजीत सिंह मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस समय ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर व राहुल नगर में में शारदा नदी द्वारा किसानों की जमीनों व फसलो का कटान हो रहा है। इसके लिए उन्होंने श्रीनगर व राहुल नगर में कटान रोकने व बरसात के बाद पक्की ठोकर बनाने की मांग की है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...