1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार की खोली कलई, स्वतंत्र देव सिंह का घेराव करना नहीं था गलत

बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार की खोली कलई, स्वतंत्र देव सिंह का घेराव करना नहीं था गलत

मुजफ्फरनगर से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) ने एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की कमियों और कथित भ्रष्टाचार पर खुलासा किया है। डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) ने एक इंटरव्यू के जरिए उन्होंने योजना की भ्रष्टाचार की कलई खोल दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) ने एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की कमियों और कथित भ्रष्टाचार पर खुलासा किया है। डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) ने एक इंटरव्यू के जरिए उन्होंने योजना की भ्रष्टाचार की कलई खोल दी। इस दौरान संजीव बालियान ने यूपी में जल जीवन मिशन की प्रगति पर सवाल उठाए।

पढ़ें :- Video-जल जीवन मिशन के चलते नरक बन चुके गांवों की भयावह हकीकत को बीजेपी MLA ब्रजभूषण राजपूत किया बेपर्दा, बोले- मंत्री ने मांगी थी 30 दिन की मोहलत

उन्होंने कहा कि योजना में भ्रष्टाचार, अधूरे काम, पाइपलाइन लीकेज, सड़कों का टूटना और कागजों पर दिखाई जाने वाली 100 फीसदी प्रगति के बावजूद जमीनी हकीकत अलग है। चरखारी विधानसभा सीट से बीजेपी ब्रजभूषण शरण राजपूत (Brajbhushan Sharan Rajput) और जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच बीते दिनों हुए विवाद का जिक्र करते हुए बालियान ने कहा कि जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की “बखिया उधेड़” दी गई है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) कई बार क्षेत्र में जनता मुझको भी काम के लिए रोक चुकी है। जनप्रतिनिधि को बीच में रोकना इतनी कोई गलत बात नहीं है। सड़क जब खराब होती है तो जनता पीडब्ल्यूडी मंत्री का घेराव नहीं करता है। वहां के विधायक से ही कहेगा। कोई अच्छा काम नहीं करेगा तो लोग विधायक से ही कहेगा। विधायक पर दबाव होता है। स्थानीय सांसद पर दबाव रहता है। बीजेपी ब्रजभूषण शरण राजपूत पर प्रधानों ने दबाव डाला होगा तो उनके साथ थे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है, यहां नहीं चलेगा बुलडोज़र क्योंकि भ्रष्टाचार की पाइप लाइन महोबा से लखनऊ तक...

इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर आपके गांव की ऐसी स्थिति होती तो आप क्या करते? इस पर डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के ज्यादा तर गांवों में पाइपलाइन डालने के बाद रोड, गलियां टूटी पड़ी हैं,  पानी की सप्लाई अनियमित है और पैसा भ्रष्टाचार में चला गया। बता दें कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की योजना है, जिसका लक्ष्य 2024 तक हर घर नल से जल पहुंचाना था। यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) को पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं। कांग्रेस और सहित अन्य विपक्षी नेता इसे “भ्रष्टाचार जीवन मिशन” कहते हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान (Dr. Sanjeev Balyan) ने अपनी ही सरकार व पार्टी की योजना पर सवाल उठाए, जो राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बना। बता दें कि यूपी में जल जीवन मिशन पर शिकायतें आम हैं। इसके पोर्टल पर लीकेज, अधूरे काम, रोड कटिंग आदि की हजारों कंप्लेंट्स पेंडिंग व क्लोज्ड हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...