1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र में ईद के जश्न से पहले मस्जिद में ब्लास्ट,जिलेटिन की छड़ें मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ईद के जश्न से पहले मस्जिद में ब्लास्ट,जिलेटिन की छड़ें मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra Masjid Blast: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के बीड जिले में विभिन्न आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की नाम में दम कर रखा है। हाल ही में बीड में सरपंच संतोष देशमुख (Sarpanch Santosh Deshmukh in Beed) की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले ने पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Maharashtra Masjid Blast: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के बीड जिले में विभिन्न आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की नाम में दम कर रखा है। हाल ही में बीड में सरपंच संतोष देशमुख (Sarpanch Santosh Deshmukh in Beed) की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले ने पूरे महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अब एक और घटना सामने आई है जिसने बीड को हिलाकर रख दिया है।

पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल

बीड के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में शनिवार तड़के करीब ढाई बजे विस्फोट होने की खबर सामने आई है। रमजान के दौरान मस्जिद में हुए इस तरह के विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। वास्तव में यह विस्फोट किसने किया और यह कैसे हुआ? पुलिस इसकी जांच कर रही है। ताजा खबर मिलने तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिलेटिन से किया ब्लास्ट

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि मस्जिद में जिलेटिन लगा कर ब्लास्ट किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बॉम्ब स्क्वाड और पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंच कर जांच कर रहे हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि आरोपियों ने धमाके से पहले वीडियो भी बनाया था। पूरे इलाके शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस कंपनी को तैनात किया गया है।

पागल ने ब्लास्ट किया?

पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी पागल व्यक्ति ने विस्फोट किया है। लेकिन इस विस्फोट के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी? अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि उसे ये विस्फोटक कहां से मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट में अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, मस्जिद को कुछ नुकसान हुआ है। जिस क्षेत्र में विस्फोट हुआ, वहां स्थित मस्जिद का फर्श टूट गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...