1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीमा पर तस्करी का खुलासा: ब्राउन सुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सीमा पर तस्करी का खुलासा: ब्राउन सुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सीमा पर तस्करी का खुलासा: ब्राउन सुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर नशे की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी है। सोमवार की शाम सोनौली कोतवाली पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 33 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद हुई है।

पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

जानकारी के अनुसार, सोनौली थाना क्षेत्र की पुलिस और SSB की 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम सीमावर्ती इलाके के पगडंडी मार्गों पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्रेम नगर कॉलोनी मार्ग से एक संदिग्ध युवक को पैदल भारत से नेपाल की ओर जाते देखा गया। जवानों ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास से 33 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम ध्रुव खाती पुत्र सोनू, निवासी भैरहवा (नेपाल) बताया।

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामचंद्र राय, सोनौली चौकी प्रभारी नवनीत नागर, SSB असिस्टेंट कमांडेंट सी. विवेक, इंस्पेक्टर अरुण पांडे सहित पुलिस और SSB के कई जवान शामिल रहे।

पढ़ें :- 'घूसखोर पंडत' विवाद में अखिलेश की एंट्री, बोले- भाजपा हमेशा किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित कर ‘अपमानित-आरोपित’ करने का करती है षड्यंत्र
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...