1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ में पुलिस बूथ के पास बेखौफ बदमाशों ने तोड़ी एटीएम मशीन, बिना नंबर की कार से हुए फरार

लखनऊ में पुलिस बूथ के पास बेखौफ बदमाशों ने तोड़ी एटीएम मशीन, बिना नंबर की कार से हुए फरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक पुलिस बूथ से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एटीएम मशीन को कटर और भारी औजारों से तोड़ डाला। इस वारदात को अंजाम देने आए शातिर अपराधी बिना नंबर प्लेट की कार का इस्तेमाल कर रहे थे।

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक पुलिस बूथ से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एटीएम मशीन को कटर और भारी औजारों से तोड़ डाला। इस वारदात को अंजाम देने आए शातिर अपराधी बिना नंबर प्लेट की कार का इस्तेमाल कर रहे थे।

पढ़ें :- पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत

खटपट की आवाज से खुली पोल

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौरावां रोड पर स्थित ‘इंडिया वन’ (India1) के एटीएम केबिन में देर रात कार सवार बदमाश चुपके से दाखिल हुए। वहां बदमाशों ने जैसे ही मशीन को तोड़ना शुरू किया, उसकी खटपट की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय निवासी जाग गए। संदिग्ध गतिविधि और आवाज होने के बाद लोगों को शंका हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए तुरंत इस मामले की सूचना मोहनलालगंज पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलने भनक जैसे ही बदमाशों को लगा, वे अपनी बिना नंबर वाली कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। जनता की सजगता के कारण बदमाश एटीएम के भीतर मौजूद बड़ी कैश राशि को ले जाने में नाकाम रहे, हालांकि मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण ​किया। साथ ही पुलिस बूथ के नजदीक हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं ताकि बिना नंबर की उस संदिग्ध कार और अपराधियों के रूट का पता किया जा सके।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...