1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Breakfast Special: आज ब्रेकफास्ट में गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें स्पेशल पोहा वड़ा

Breakfast Special: आज ब्रेकफास्ट में गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें स्पेशल पोहा वड़ा

महिलाओं के लिए आज क्या बनाया जाय वाली लाइन किसी चुनौती से कम नहीं होती है। क्योंकि रोज रोज वहीं ब्रेकफास्ट, वहीं लंच और वही डिनर घूम फिर कर बनाना होता है। आज हम आपकी इस मुश्किल को थोड़ा सा आसान करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महिलाओं के लिए आज क्या बनाया जाय वाली लाइन किसी चुनौती से कम नहीं होती है। क्योंकि रोज रोज वहीं ब्रेकफास्ट, वहीं लंच और वही डिनर घूम फिर कर बनाना होता है। आज हम आपकी इस मुश्किल को थोड़ा सा आसान करते है। आज आप ब्रेकफास्ट में आपके लिए पोहा वड़ा बनाने का तरीका लेकर आए हैं। इसे आप ब्रेकफास्ट में गर्मा गर्म चाय के साथ आनंद ले सकते है साथ ही बच्चो को भी टिफिन में दे सकते है। तो चलिए जानते हैं पोहा वड़ा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पोहा वड़ा बनाने के लिए ये है जरुरी सामान

एक कप पोहा या चिवड़ा
आधा कप सूजी
करी पत्ता
आधा कप दही
नमक स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनिया
बारीक कटी हरी मिर्च
तेल
सरसों के दाने
गरम मसाला
कश्मीरी लाल मिर्च
जीरा पाउडर
हल्दी पाउडर
पानी
दही दो चम्मच

पोहा वड़ा बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले पोहा या चिवड़ा को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे मिक्सी के जार में डालें। साथ में सूजी और दही डालकर ग्राइंड कर लें। इस पेस्ट में करी पत्ता और नमक भी मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट में बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें। – स्टीमर में छेद वाली थाली को तेल से ग्रीस करके रखें। हाथ में तेल लगाएं और तैयार पेस्ट को गोल आकार दें। बीच में उंगली या किसी लकड़ी की मदद से छेद कर लें। वड़े का आकार दें और स्टीमर की प्लेट पर रखें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

ढंककर पकाएं। भाप में पकाने के बाद इन्हें प्लेट में निकाल लें। आप चाहें तो इसे ऐसे ही चटनी के साथ सर्व करें। या, फिर पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। साथ में राई, हरी मिर्च, लहसुन डालें। लाल हो जाने पर प्याज डालकर भूनें। प्याज भुनने के बाद बारीक कटा टमाटर डालें।

साथ में गरम मसाला, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च डालकर भूनें। थोड़ा सा दही मिक्स करें। अब सारे – तैयार वड़े को इसमे डालकर तेज फ्लेम पर भूनें। बस रेडी है टेस्टी भाप में तैयार पोहे के वड़े। इसे गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...