1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking- बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंत‍िम सांस, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Breaking- बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंत‍िम सांस, राष्ट्रपति ने जताया शोक

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और अंबाला से पार्टी सांसद रतनलाल कटारिया (BJP MP Ratanlal Kataria)  का गुरुवार को निधन हो गया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कटारिया काफी समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ पीजीआई (Chandigarh PGI) में एडमिट थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़ । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और अंबाला से पार्टी सांसद रतनलाल कटारिया (BJP MP Ratanlal Kataria)  का गुरुवार को निधन हो गया है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कटारिया काफी समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ पीजीआई (Chandigarh PGI) में एडमिट थे। बुधवार को ही उनसे म‍िलने के लिए हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्‍लब देव (Biplab Dev, in-charge of Haryana BJP) अस्पताल पहुंचे थे और उनका हाल-चाल जाना था।

पढ़ें :- Eid-ul-Fitr 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद श्री रतन लाल कटारिया (Ratanlal Kataria)  जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। श्री कटारिया की छवि एक लोकप्रिय जनसेवक की थी जो हरियाणा के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। उनके परिवार-जनों व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।

पढ़ें :- Lal Krishna Advani : भारत रत्न से चार विभूतियां मरणोपरांत हुई सम्मानित, आडवाणी को राष्ट्रपति घर जाकर देंगी सम्मान

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है। उनकी पत्नी बंटो कटारिया ने दिवंगत सांसद के Twitter हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि आप सभी को बहुत दुःखी ह्रदय से सूचित किया जाता है कि मेरे जीवन का आधार व पग पग पर साथ चलने वाले मेरे जीवन के साथी रतनलाल कटारिया (Ratanlal Kataria)  जी प्रभु के श्री चरणों में लीन हो गए हैं। मैं ईश्वर से दिवगंत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करती हूं।’

हरियाणा के सीएम ने दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने ट्वीट करते हुए कहा,कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया (Ratanlal Kataria)  जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई।उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति !’

ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

पांच दशक तक आरएसएस के सक्रिय सदस्य रहे रतनलाल कटारिया (Ratanlal Kataria)  का जन्म 19 दिसंबर 1951 को हरियाणा के यमुनानगर जिले के संधली गांव में हुआ। राजनीत‍िज्ञ व‍िज्ञान में मास्‍टर की ड‍िग्री करने के बाद उन्होंने एलएलबी भी की। 1985 में रादौर से विधाय चुने गए। 2000 से 2003 तक पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई थी। वह तीन बार (1999, 2014 और 2019) लोकसभा के सांसद चुने गए और मोदी सरकार में जल शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री भी रहे।

पढ़ें :- EC : चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर, चयन समिति की बैठक आज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...