1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking News: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, कल कर सकती हैं नामांकन

Breaking News: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा, कल कर सकती हैं नामांकन

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया गांधी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रहेंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi) राज्यसभा (Rajya Sabha) जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया गांधी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रहेंगे।

पढ़ें :- झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हलाला के बाद दोबारा निकाह से इनकार अपराध नहीं

सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi) अपनी लोकसभा सीट प्रियंका गांधी को सौंप सकती है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया गांधी अपनी लोकसभा सीट प्रियंका गांधी को सौंप सकती है। सोनिया गांधी सोनिया गांधी आगामी राज्यसभा चुनाव (
Rajya Sabha elections) लड़ने की संभावना है। साथ ही सोनिया गांधी अपनी लोकसभा सीट प्रियंका गांधी को सौंप सकती है।

राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य चुने गए थे

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi) राजस्थान की सीट से नामांकन कर सकती है । आपको बता दें कि देश के पंद्रह राज्यों में 56 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। हालंकि इस बार उन्होंने आगे सदस्य बनने से इंकार कर दिया है। जिससे अब मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद ये सीट खाली होने जा रही है कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर चुनाव के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा करनी थी, इसके लिए सोनिया गांधी का नाम प्रस्तावित किया गया है।

पढ़ें :- Lakhimpur Kheri News : बच्ची से रेप के आरोपी खलील के मकान पर चला बुलडोजर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...