HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BreakingNews- शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन, स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का डटकर किया था मुकाबला

BreakingNews- शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन, स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का डटकर किया था मुकाबला

द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया है। शंकराचार्य ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (Shankaracharya Swaroopanand Saraswati) का रविवार को निधन हो गया है। शंकराचार्य ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने आश्रम में दोपहर 3 बजे के करीब अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 99वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। 2 सितंबर 1924 में उनका जन्म हुआ था। वह द्वारका और ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य थे।

देश की आजादी के लिए शंकराचार्य स्वरूपानंद ने अंग्रेजों का भी सामना किया था। उनका बचपन का नाम पोथीराम था। उन्होंने काशी में करपात्री महाराज से धर्म की शिक्षा ली थी। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय वह भी आंदोलन में कूद  पड़े थे। उन्हें दो बार जेल भी जाना प ड़ा। साल 1989 में उन्हें शंकराचार्य की उपाधि मिली थी।

पढ़ें :- Ghatkopar Hoarding Collapse : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, 3 दिन बाद मिले शव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...