नई दिल्ली में हुए BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिनर का मेन्यू अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत मंडपम में BRICS नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे। इसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है...
डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। नई दिल्ली में हुए BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिनर का मेन्यू अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत मंडपम में BRICS नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे। इसी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर डिनर के मेन्यू को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश की करीब 80 फीसदी आबादी नॉनवेज खाती है। इसी पोस्ट में उन्होंने भारतीय नॉनवेज खाने की तारीफ करते हुए छोले-भटूरे की तस्वीर भी साझा की और अपनी बहन के बनाए छोले-भटूरे का जिक्र किया।
For the record: 80% of Indians are non-vegetarian.
Indian non-vegetarian food is delicious. As are my sister's chole bhature. pic.twitter.com/8f6ziKjLan
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2026
पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद
कांग्रेस ने पूछा- विदेशी मेहमानों को भारतीय व्यंजनों की पूरी विविधता क्यों नहीं दिखाई?
राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि भारत की खान-पान की संस्कृति बेहद व्यापक है और देश के अलग-अलग हिस्सों में शाकाहारी के साथ कई तरह के नॉनवेज व्यंजन भी लोकप्रिय हैं।
खेड़ा ने सवाल उठाया कि जब BRICS देशों से आए शीर्ष नेता भारत पहुंचे थे, तो डिनर में देश के अलग-अलग हिस्सों के नॉनवेज व्यंजनों को भी जगह क्यों नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपनी खान-पान की पसंद को दूसरों पर लागू करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मामला केवल देश के लोगों की पसंद का नहीं है, बल्कि विदेशों से आए मेहमानों के सामने भारत की विविध खान-पान परंपरा पेश करने का भी है।
The BJP’s habit of imposing its dietary preferences on fellow Indians is already deeply problematic. Now, they have taken it a step further by imposing their own choices on dignitaries from across the world.
पढ़ें :- जमीन विवाद को लेकर, पीएम मोदी से मिलने पहुंचा उनके बचपन का दोस्त, सीबीआई जांच की मांग
India is a rich, diverse, multi-cuisine country, home to some of the… https://t.co/zmVlB9midT pic.twitter.com/8OfRgUdFar
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) September 13, 2026
BJP बोली- सम्मेलन की उपलब्धियों के बजाय खाने पर चर्चा
कांग्रेस के हमले के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि अगर विपक्ष के पास इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की आलोचना के लिए सिर्फ डिनर का मेन्यू बचा है, तो यह अपने आप में सम्मेलन की सफलता को दिखाता है।
When opposition has nothing except the food menu to criticise in the summit; it tells you how successful BRICS has been.
पढ़ें :- ब्रिक्स समिट में PM मोदी ने दी चेतावनी- टेक्नोलॉजी और ज़रूरी मिनरल्स के हथियार के तौर पर इस्तेमाल से साझा तरक्की और खुशहाली में आ सकती है रुकावट
Congress is sulking to see India emerge as global consensus builder😁
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) September 13, 2026
बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने राहुल गांधी की टिप्पणी को गैरजरूरी राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री और भारत को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, नई दिल्ली घोषणा में BRICS देशों ने कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर साझा रुख सामने रखा।
रिजिजू ने कहा- भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का मेहमानों ने लिया आनंद
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी विवाद में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि BRICS प्रतिनिधियों के भोजन तक को राजनीति का विषय बनाया जा रहा है। रिजिजू के मुताबिक, विदेशी मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया और देश की अलग-अलग खान-पान परंपराओं में स्वाद के साथ पोषण से भरपूर कई विकल्प मौजूद हैं।
I can't believe that Congress party is making politics even on the food menu served to the leaders of BRICS nations. Our guests relished Indian vegetarian cuisine which are rich in flavor and nutritional variety with diverse regional traditions. https://t.co/oq1MJwXX9l
पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 13, 2026
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में BRICS नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए डिनर आयोजित किया था। इसमें भारतीय खान-पान की झलक दिखाने वाले कई शाकाहारी व्यंजन शामिल किए गए थे।
दो दिवसीय BRICS शिखर सम्मेलन रविवार को नई दिल्ली में समाप्त हुआ। भारत की मेजबानी में हुए इस सम्मेलन में 11 सदस्य देशों के नेता शामिल हुए। सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और साझा घोषणाओं के बीच अब डिनर की थाली भी राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गई है।