1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ 20 दिन बाद अपने वतन वापस लौटे, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर भारतीय अफसरों को किया हैंडओवर

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ 20 दिन बाद अपने वतन वापस लौटे, पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर भारतीय अफसरों को किया हैंडओवर

पाकिस्तान (Pakistan)  ने बुधवार को भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (BSF Jawan Purnam Kumar Shaw) को वापस लौटा दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स (Pakistani Rangers) ने अटारी वाघा सीमा (Attari Wagah Border) के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल (BSF Jawan) को वापस भेजा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan)  ने बुधवार को भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ (BSF Jawan Purnam Kumar Shaw) को वापस लौटा दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स (Pakistani Rangers) ने अटारी वाघा सीमा (Attari Wagah Border) के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल (BSF Jawan) को वापस भेजा है। वे पिछले करीब बीस दिनों से पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे में थे। कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार सुबह 10:30 बजे वतन वापस लौटे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- 'नारायण मूर्ति' की कंपनी 'इंफोसिस' ने दो अमेरिकी कंपनियों का किया अधिग्रहण

जानें कैसे बॉर्डर पार कर गए थे पूर्णम कुमार?

पूर्णम कुमार, 23 अप्रैल को गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान (Pakistan)  पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistani Rangers) ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के अगले ही दिन हुई थी। इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। पाकिस्तान (Pakistan)  ने भी जवाबी हमले किए, जिससे तनाव बढ़ गया। ऐसे में पूर्णम के परिवार की चिंता और भी बढ़ गई।

पत्नी ने जताई थी उम्मीद

पूर्णम की पत्नी राजनी ने उम्मीद जताई थी कि डीजीएमओ (DGMO) की बातचीत में पूर्णम कुमार के मुद्दे को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा था,कि जब भारतीय सेना ने 3 मई को एक पाकिस्तानी रेंजर को राजस्थान में हिरासत में लिया, तब लगा था कि शायद मेरे पति को भी छोड़ा जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

राजनी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने रविवार को उन्हें फोन किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने उनके ससुरालवालों की चिकित्सा सहायता की भी बात कही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...