India Women out of T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार का दिन बुरे सपने की तरह रहा है, जब मेंस टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 (क्लीन स्वीप) का सामना करना पड़ा और विमेंस टीम, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी-फाइनल की रेस से बाहर हो गयी है। दरअसल, इंडिया विमेंस टीम को सेमी-फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी थी, लेकिन उन्हें करो या मरो के मैच में 6 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने खिलाड़ियों को जमकर सुनाया।

लंदन के लॉर्ड्स में मिली हार के बाद टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “आखिरकार हमने बोर्ड पर अच्छा स्कोर खड़ा किया। जब मैं बैटिंग कर रही थी, तो मुझे लगा कि हम थोड़ा पीछे हैं, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में हमने अच्छा काम किया। वे रन बनाना चाह रहे थे लेकिन बना नहीं पाए। अगर मैं पूरे टूर्नामेंट के बारे में सोचूं, तो हमने अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।” उन्होंने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा, “सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ हमेशा आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है। मुझे लगता है कि हमें इस बारे में फिर से सोचने की ज़रूरत है। वे (ऑस्ट्रेलिया के बारे में) सबसे अच्छी टीमों में से एक हैं।”
हरमनप्रीत ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी की। हमने विकेट नहीं गंवाए, लेकिन साथ ही हमें वह नहीं मिला जिसकी हमें उम्मीद थी। यह एक अच्छा मैच था लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत नहीं पाए। उन कैचों का (पिछले मैचों में) हमें नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन आज मुझे लगता है कि हम मैच में बने हुए थे। हमने अपने स्तर के मुताबिक नहीं खेला। एक ग्रुप के तौर पर हमें कई चीजों पर फिर से सोचने की ज़रूरत है, कि अच्छी टीमों के खिलाफ कैसे खेलना है, खासकर इसलिए क्योंकि कभी-कभी, आप जानते हैं, हम मैच में होते हैं, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में हम बहुत ज़्यादा रन दे देते हैं। और अगर हमें, आप जानते हैं, अगर हम पीछा कर रहे होते हैं, तो हम बैटिंग करते हुए वे रन नहीं बना पाते। तो मुझे लगता है कि ऐसा काफी समय से हो रहा है।”