1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBI को मिलेगा नया डायरेक्टर, मंथन के लिए पीएम मोदी के आवास पहुंचे राहुल गांधी और CJI संजीव खन्ना

CBI को मिलेगा नया डायरेक्टर, मंथन के लिए पीएम मोदी के आवास पहुंचे राहुल गांधी और CJI संजीव खन्ना

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना भी पीएमओ (PMO) पहुंचे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलावा भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना भी पीएमओ (PMO) पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पर यह मुलाकात सीबीआई (CBI) के नए निदेशक की नियुक्ति को लेकर हो रही है।

पढ़ें :- Lahore AQI :  लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम

एसीसी करती है सीबीआई के डायरेक्टर की नियुक्ति

बता दें कि, सीबीआई (CBI) के डायरेक्टर की नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) करती है। इस उच्च-स्तरीय समिति में प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और लोकसभा के विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। यह समिति सीबीआई (CBI) के डायरेक्टर के पद के लिए किसी एक नाम पर मुहर लगाती है। यह समिति साथ में बैठकर सीबीआई के डायरेक्टर की नियुक्ति के लिए नाम पर चर्चा करती है और फिर सरकार को नाम का सिफारिश देती है। उसी के आधार पर केंद्र सरकार सीबीआई (CBI) के अगले डायरेक्टर की नियुक्ति करती है।

कौन हैं सीबीआई के वर्तमान निदेशक?

सीबीआई के वर्तमान निदेशक प्रवीण सूद (CBI director Praveen Sood) हैं। उन्हें 2024 में रिटायर होना था, लेकिन उन्हें सीबीआई (CBI)  के निदेशक के रूप में दो साल का कार्यकाल दिया गया है। इससे पहले, वे कर्नाटक के डीजीपी थे और मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रवीण सूद 1986 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा आईआईटी-दिल्ली (IIT-Delhi) से पूरी की है।

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...