1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Jabalpur Mahfil Bar Murder : जबलपुर महफिल बार मर्डर का CCTV फुटेज वायरल, महज 2 सेकंड में युवती पर चाकू से 4 बार किया वार

Jabalpur Mahfil Bar Murder : जबलपुर महफिल बार मर्डर का CCTV फुटेज वायरल, महज 2 सेकंड में युवती पर चाकू से 4 बार किया वार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में महफिल बार रेस्टोरेंट में साथी युवक ने युवती मुस्कान चौधरी को चाकू मार दिया। 2 सेकंड में मुस्कान के पेट में 4 बार चाकू घोंपे। इसके बाद खून से लहूलुहान चाकू लेकर मौके पर खड़ा रहा। मुस्कान बचाओ-बचाओ बोलकर चीखती-चिल्लाती रही। चाकू लगने के बाद किचन में ही बेहोश होकर गिर गई।

By santosh singh 
Updated Date

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में महफिल बार रेस्टोरेंट में साथी युवक ने युवती मुस्कान चौधरी को चाकू मार दिया। 2 सेकंड में मुस्कान के पेट में 4 बार चाकू घोंपे। इसके बाद खून से लहूलुहान चाकू लेकर मौके पर खड़ा रहा। मुस्कान बचाओ-बचाओ बोलकर चीखती-चिल्लाती रही। चाकू लगने के बाद किचन में ही बेहोश होकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक, वारदात 14 अगस्त रात 8 बजे की है। सोमवार शाम को चाकू मारने का वीडियो सामने आया। कुछ देर बाद रेस्टोरेंट के दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्कान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पवन मौके से फरार हो गया था।

पढ़ें :- Noida News : ग्रेटर नोएडा स्कूल में घुसकर दबंगों ने 12वीं के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी फुटेज वायरल

किचन में काम के दौरान बहस कर रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पाटन निवासी मुस्कान करीब एक साल से महफिल रेस्टोरेंट में सर्विस प्रोवाइडर का काम कर रही थी। बरगी निवासी पवन भी वहां काम करता था। घटना वाले दिन दोनों किचन में काम कर रहे थे। खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पवन मुस्कान से बहस करने लगा। इसके बाद मुस्कान मैनेजर के पास पहुंची और शिकायत करते हुए कहा कि अगर पवन इसी तरह डांट-फटकार करेगा तो वह काम पर नहीं आएगी। मुस्कान खाना बनाने का काम अच्छा करती थी। शिकायत के बाद मैनेजर ने पवन को डांट लगाई और काउंटर पर जाकर बैठ गया।

तड़पते देखने के लिए मौके पर खड़ा रहा आरोपी पवन 

इसके बाद मुस्कान किचन में रोटी बना रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। आरोप है कि पवन ने किचन में रखा चाकू उठाकर मुस्कान के पेट में लगातार चार वार किए। इसके बाद वह तड़पते देखने के लिए मौके पर बड़ा रहा। चाकू हाथ में ही रखा हुआ था।
मुस्कान की चीख सुनकर रेस्टोरेंट के दूसरे कर्मचारी किचन की तरफ दौड़कर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मुस्कान जमीन पर बैठी थी और पवन के हाथ में चाकू था। कर्मचारियों के पहुंचने के बाद पवन ने चाकू वहीं फेंक दिया। घटना के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहक भी घबरा गए और वहां से चले गए।

गुस्सैल स्वभाव का था आरोपी पवन

पढ़ें :- शोरूम में घुसा चोर: कॉफी पी, नहाकर कपड़े सुखाए, गाना बजाकर लुंगी डांस किया फिर 5 लाख की KTM लेकर भागा, CCTV में कैद

पुलिस की जांच में पवन के स्वभाव को लेकर जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वह गुस्सैल स्वभाव का था। काम के दौरान अक्सर किसी न किसी कर्मचारी से उसका विवाद होता रहता था। इसको लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर और मालिक उसे कई बार डांट चुके थे।

अपनी गर्लफ्रेंड से भी कर चुका था विवाद

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले पवन का एक ऐसी लड़की से विवाद हुआ था, जिससे वह प्यार करता था। विवाद के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान बच गई थी।

शिकायत के बाद आरोपी ने किया हमला

एएसपी सूर्यकांत शर्मा (ASP Suryakant Sharma) ने बताया कि अभी तक जांच में विवाद की मुख्य वजह मुस्कान की पवन को लेकर मैनेजर से की गई शिकायत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उस समय विवाद सुलझा दिया था। एएसपी के अनुसार, पवन का काम के दौरान अक्सर किसी न किसी कर्मचारी से विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- Road accident: एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक मासूम को लगभग 25 मीटर तक घसीटा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...