1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का CCTV आया सामने , CMO के तरफ से बयान जारी

रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का CCTV आया सामने , CMO के तरफ से बयान जारी

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। हमला करने वाला शख्स गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। दिल्ली के मंत्रियों का अरोप है कि वह लगातार सीएम आवास (CM Residence)  की निगरानी कर रहा था। अब आरोपी का एक वीडियो सामने आया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) पर हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। हमला करने वाला शख्स गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। दिल्ली के मंत्रियों का अरोप है कि वह लगातार सीएम आवास (CM Residence)  की निगरानी कर रहा था। अब आरोपी का एक वीडियो सामने आया है।

पढ़ें :- सांप्रदायिक हिंसा की आग में जला नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगा कर्फ्यू, अब तक तीन लोगों की मौत

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी शालीमार गार्डन में मौजूद सीएम आवास (CM Residence) तक रिक्शा से पहुंचा था। बाहर खड़े होकर उसने आसपास के वीडियो वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद वह सीएम के घर में दाखिल होने की कोशिश भी करने लगा।

दिल्ली CMO की तरफ से कहा गया है कि यह हमला जानबूझकर, सुनियोजित तरीके से किया गया है। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आरोपी लगातार सीएम के घर की निगरानी कर रहा था, उसमें करीब 24 घंटे तक निगरानी की और फिर जनसुनवाई में पहुंचकर हमला कर दिया।

हमलावर की पहचान राजेश सकरिया के रूप में हुई है, वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसकी मां भानु ने बताया कि राजेश कुत्तों का बहुत बड़ा प्रेमी है और दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़कर आश्रय स्थलों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से परेशान था। उसने इसी मामले का जिक्र कर घर से दिल्ली जाने की बात कही थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश खुराना ने कहा कि बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर हमला किया। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की जांच की है। हम इस हमले की निंदा करते हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या यह हमला राजनीति से प्रेरित था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कुछ कागज़ात लेकर मुख्यमंत्री के पास आया और उनसे बात करते हुए अचानक उन पर हमला कर दिया।

पढ़ें :- Friendship Day 2026 : कब है फ्रेंडशिप डे? जानें तारीख, सेलिब्रेशन का महत्व और कुछ प्यारी शायरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...