1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

 हिंदू धर्म में शक्ति की आराधना की जाती है। मां दुर्गा को शक्ति स्वरूपा माना जाता है। नवरात्रि के विशेष दिनों में मां दुर्गा का नौ रूपों की पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2024:  हिंदू धर्म में शक्ति की आराधना की जाती है। मां दुर्गा को शक्ति स्वरूपा माना जाता है। नवरात्रि के विशेष दिनों में मां दुर्गा का नौ रूपों की पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हिंदी महीनों की शुरुआत चैत्र माह से होती है। इस माह में शुक्ल प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि की पूजा का शुभारंभ होता है। घटस्थापना के बाद बाद नो दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है।   नवरात्रि के नौ दिन भक्तों को कुछ बातों का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि माता की आराधना सफल हो। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन किन बातों को ध्यान में रखना मान्यता अनुसार जरूरी होता है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

चैत्र नवरात्रि में ध्यान रखने वाली बातें

पवित्रता 
नवरात्रि में साफ-सफाई का बहुत महत्व है। नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर और विशेषकर पूजा घर की अच्छे से सफाई कर लेनी चाहिए।देवी की पूजा में पवित्रता जरूरी है। साफ-सफाई से घर पवित्र होता है। नवरात्रि के नौ दिन बाल, नाखुन और दाढ़ी काटने की मनाही होती है। पुरुषों को दाढ़ी बनाने से बचना चाहिए। नवरात्रि में घर में कलश स्थापना (Kalashsthapana) और अखंड ज्योत जलाई हो तो घर में हमेशा किसी न किसी सदस्य का मौजूद रहना जरूरी है।

सात्विक भोजन करना चाहिए
नवरात्रि के नौ दिन, दिन के समय सोने से बचना चाहिए। देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाना भी शुभ फल देने वाला होता है। देवी की पूजा के नौ दिनों में सात्विक भोजन करना चाहिए

वस्त्र धारण
नवरात्रि के नौ दिन माता के प्रिय रंगों लाल, पीले, गुलाबी और हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

मन को रखें पवित्र
नवरात्रि के नौ दिन देवी की पूजा अर्चना के साथ-साथ मन को भी पवित्र रखना चाहिए। किसी के प्रति मन में बुरे विचार नहीं लाने चाहिए। क्रोध करने और अपशब्द कहने से बचना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...