1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2024 : इस दिन है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी , जानें व्रत पारण का समय

Chaitra Navratri 2024 : इस दिन है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी , जानें व्रत पारण का समय

हिंदू धर्म में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना की जाती है। हिंदी महीनों की शुरुआत चैत्र माह से होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2024 : हिंदू धर्म में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना की जाती है। हिंदी महीनों की शुरुआत चैत्र माह से होती है। इस माह में शुक्ल प्रतिपदा की तिथि से नवरात्रि की पूजा का शुभारंभ होता है।  नवरात्रि के विशेष दिनों में मां दुर्गा का नौ रूपों की पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मां दुर्गा की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगा। 9 दिन देवी व्रत, पूजन बहुत शुभफलदायी होते हैं। चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी और महानवमी
बहुत खास होती है। अष्टमी-नवमी पर घर-घर में कुल देवी का पूजा, हवन, कन्या पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2024 की दुर्गा अष्टमी और महानवमी की डेट, मुहूर्त और महत्व।

पढ़ें :- भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद बसाई थी द्वारका नगरी,उनके प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण

चैत्र नवरात्रि 2024 अष्टमी 
चैत्र नवरात्रि में महाष्टमी 16 अप्रैल 2024 को है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 15 अप्रैल 2024 को दोपहर 12.11 मिनट पर शुरु होकर 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01.23 तक रहेगी।

महानवमी
चैत्र नवरात्रि की महानवमी 17 अप्रैल 2024 को है। इस दिन देवी की 9वीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की उपासना होती है। चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01.23 से 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 03.14 तक रहेगी। इसी दिन नवमी तिथि के समापन पर व्रत पारण किया जाएगा।

चैत्र नवारत्रि में माता की आराधना करने वालों के सुख, शक्ति, तेज, बल, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होती है। चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर राम नवमी यानी श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

पढ़ें :- Ambubachi Mela 2026  :  कामाख्या देवी का अंबुबाची मेला 22 जून से होगा शुरू ,  3 दिन बंद रहेंगे मंदिर के कपाट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...