1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Change in color of urine: पेशाब का बदलता रंग, कहीं शरीर में इस बीमारी का संकेत तो नहीं

Change in color of urine: पेशाब का बदलता रंग, कहीं शरीर में इस बीमारी का संकेत तो नहीं

पेशाब का रंग गहरा या अन्य रंग का होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर आपके पेशाब का रंग बदला हुआ नजर आ रहा है तो नजरअंदाज न करें।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Change in color of urine: पेशाब का रंग गहरा या अन्य रंग का होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर आपके पेशाब का रंग बदला हुआ नजर आ रहा है तो नजरअंदाज न करें।

पढ़ें :- ओडिशा में बदलेगा सियासी नक्शा, परिसीमन से 147 से बढ़कर 221 हो सकती हैं विधानसभा सीटें

गर्मियों में पीले रंग का पेशाब होने लगता है। अगर हर मौसम में यह समस्या हो तो फिर सतर्क हो जाए। क्योंकि पेशाब का पीला हो जाना डिहाइड्रेशन, पीलिया व कई अन्य दिक्कतों का संकेत हो सकता है। ढेर सारा पानी पीने के बावजूद भी ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लें।

पर्याप्त पानी न पीने की वजह से भी यूरिन का रंद पीला हो जाता है। कई बार तो दवाई लेने के बावजूद पेशाब का रंग पीला हो जाता है। कुछ समय बाद यह नॉर्मल हो जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार पेशाब का रंग लाल हो रहा है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। कई लोगो को पेशाब से खून आने लगता है।

अगर पेशाब का रंग लाल है तो यह किडनी स्टोन, यूरेटर स्टोन और पेशाब की थैली में कैंसर होने का संकेत हो सकता है।वहीं अगर पेशाब का रंग पीला है तो यह संकेत शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में खूब पानी पीएं। वहीं अगर पेशाब का रंग गहरा पीला है तो चिकित्सक से सलाह लें।

पढ़ें :- IND vs NZ : क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, पहली पारी में बल्लेबाजों ने घुटने टेके
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...