खराब और अनियमित जीवन शैली की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज से पीड़ित है। खान पान और जीवन शैली में बदलाव करके ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर बढने पर यह शरीर के बाकी अंगों पर बुरा असर डालने लगती है।
Eat these leaves to control sugar: खराब और अनियमित जीवन शैली की वजह से अधिकतर लोग डायबिटीज से पीड़ित है। खान पान और जीवन शैली में बदलाव करके ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर बढने पर यह शरीर के बाकी अंगों पर बुरा असर डालने लगती है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करना बेहद जरुरी होता है। आज हम आपको कुछ पत्तियों के बारे में बताने जा रहे है जिसका सेवन शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली बेलपत्र (Benefits of eating Bel Patra) डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है। बेलपत्र का सेवन बढ़ी हुई शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। बेलपत्र पैंक्रियाज को सक्रिय करता है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में फायदा कर सकता है।
तुलसी के औषधीय गुणों से सभी लोग भली प्रकार वाकिफ है। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद तो होता ही है शुगर को भी कंट्रोल करता है। तुलसी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है जो ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को सुधारते है और सूजन को कम कर सकते है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी फायदेमंद होते है। जामुन की पत्तियों में जैम्बोलिन औऱ जैम्बोसिन नाम के तत्व मौजूद होते है, जो शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है। इसे डेली आप सुबह खाली पेट चबा कर खाएं। इससे शुगर कंट्रोल हो सकती है।
नीम की कड़वाहट शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करती है और ब्लड शुगर को नेचुरली कंट्रोल में रखती है। इस पत्ते के सेवन से आप काफी हद तक शुगर कंट्रोल कर सकते हैं। यह इंसुलिन की क्रिया को बेहतर करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।