1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चेन्नई के मरीना बीच पर CM विजय ने लगाई एंटी ड्रग मैराथन में दौड़, 30 मिनट में 6 किमी की दूरी तय कर पेश की लोगों के लिए मिसाल

चेन्नई के मरीना बीच पर CM विजय ने लगाई एंटी ड्रग मैराथन में दौड़, 30 मिनट में 6 किमी की दूरी तय कर पेश की लोगों के लिए मिसाल

एंटी ड्रग मैराथन में हिस्सा लेकर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने हजारों लोगों के साथ चेन्नई में छह किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ लगाई और करीब 30 मिनट तक लोगों के साथ दौड़े। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस (International Day Against Drug Abuse) के मौके पर चेन्नई में आयोजित 'नशा-विरोधी जागरूकता' (Anti-drug awareness) मैराथन का आयोजन किया गया था।

By Sushil Sah 
Updated Date

चेन्नई। एंटी ड्रग मैराथन में हिस्सा लेकर तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय ने हजारों लोगों के साथ चेन्नई में छह किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ लगाई और करीब 30 मिनट तक लोगों के साथ दौड़े। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस (International Day Against Drug Abuse) के मौके पर चेन्नई में आयोजित ‘नशा-विरोधी जागरूकता’ (Anti-drug awareness) मैराथन का आयोजन किया गया था।

पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत

इस दौरान सीएम विजय इवेंट को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने स्पोर्ट्स कपड़े पहनकर चेन्नई के मरीना बीच पर 6 km की दौड़ पूरी की। समाजिक मकसद के लिए आम लोगों के साथ इतनी लंबी दूरी तय कर विजय तमिलनाडु के पहले एसे मौजूदा मुख्यमंत्री बन गए है।

नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री विजय चेन्नई में स्टार्ट रन, स्टॉप ड्रग्स थीम के तहत मंत्रियों और स्वयंसेवकों सहित हजारों प्रतिभागियों का नेतृत्व किया। दौड़ शुरू होने से पहले, विजय ने नशा-विरोधी शपथ दिलाई, जिसे वहां मौजूद हजारों प्रतिभागियों ने दोहराया।

भाजपा नेता ने की सराहना

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने सीएम विजय की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब नेता जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, दौड़ते हैं और साथ खड़े होते हैं, तो जागरूकता हर घर तक पहुंच जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...