1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में नष्ट किए चाइनीज लहसुन की मची लूट,खोद-खोदकर उठा ले गए लोग

नौतनवा में नष्ट किए चाइनीज लहसुन की मची लूट,खोद-खोदकर उठा ले गए लोग

नौतनवा में नष्ट किए चाइनीज लहसुन की मची लूट,खोद-खोदकर उठा ले गए लोग

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल सीमा पर अलग-अलग जगहों से बरामद चाइनीज लहसुन को लैब में जांच के बाद फेल होने पर कस्टम विभाग ने नौतनवा के बाईपास गैस गोदाम के पीछे नष्ट किया था। लेकिन विभागीय टीम के हटते ही इस लहसुन को लेकर लूट मच गई। लोग जेसीबी से गड्ढे में दबाए लहसुन को खोद-खोदकर उठा ले गए। बुधवार की सुबह से ही लोग लहसुन को इकट्टा करने लगे और झोलों में भरकर ले जाने वालों में होड़ मची रही। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरामद इस लहसुन के सैंपल की जांच कराई गई तो ये जांच में फेल हो गए। खाने में इस्तेमाल करना हानिकारक होने पर कस्टम ने इसे नष्ट कर दिया था। लेकिन लोग इसी चाइनीज लहसुन को गड्ढों से निकालकर ले गए। आसपास के लोगों के अनुसार नष्ट किए गए लहसुन को बड़ी मात्रा में लोगों ने कस्बे की दुकानों में ही ले जाकर बेच दिया।

पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'

525 बोरी चाइनीज लहसुन किया था नष्ट

कस्टम ने मंगलवार को 525 बोरी चाइनीज लहसुन को नष्ट कर दिया था। कस्टम अधिकारियों की पूरी दिन चली कार्रवाई के बाद लहसुन लूटने की होड़ मच गयी। सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों व कस्बों में चाइनीज लहसुन की सबसे अधिक खपत है। इसकी वजह यह है कि इस लहसुन की कीमत भारतीय लहसुन की तुलना में काफी कम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...