1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips: शरीर की पुरानी सूजन मिनटों में होगा दूर , इन चीजों का आज से करें सेवन

Health Tips: शरीर की पुरानी सूजन मिनटों में होगा दूर , इन चीजों का आज से करें सेवन

क्या आपके शरीर में भी सूजन है ? जी हाँ वैसे तो शरीर में सूजन एक नॉर्मल रिएक्शन है, जो चोट या इन्फेक्शन से लड़ने के लिए होता है। लेकिन अगर यह सूजन लंबे समय तक बनी रहे (Chronic Inflammation), तो परेशानी की वजह बन सकता है। क्रॉनिक इंफ्लेमेशन के कारण आर्थराइटिस, डायबिटीज और हार्ट से संबंधित बीमारी हो सकती है।लेकिन क्या आप जानते हैं  कि इससे बचने के कई उपाय  है।  बता दें कि कुछ फूड्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप लंबे समय से सूजन से परेशान हैं, तो कुछ फूड्स (Foods to Reduce Inflammation) को अपनी डाइट में शामिल करके सूजन कम कर सकते हैं। आइए जानें सूजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- Health Tips : हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है अखरोट, जानिए किन 7 लोगों को इससे बनानी चाहिए दूरी

हल्दी

हल्दी रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक कॉमन मसाला है, जो अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसमें करक्यूमिन कंपाउंड पाया जाता है, जो एक बेहतरीन एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। इसे आप दूध में मिलाकर, सब्जियों में या करी में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रोज थोड़ी मात्रा में हल्दी  खाते हैं तो क्रोनिक इंफ्लेमेशन और जोड़ों के दर्द में काफी आराम पा सकते हैं।

फैटी फिश

सालमन, मैकेरल, सार्डिन और टूना जैसी मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन पैदा करने वाले कंपाउंड्स से लड़ने में मदद करता है। इसलिए डाइट में इन मछलियों को शामिल करने से सूजन कम करने में मदद मिलती है।

पढ़ें :- New Year 2026: पार्टी की मस्ती न पड़े अगले दिन पर भारी, इन 5 तरीकों से दूर करें हैंगओवर

बेरीज और खट्टे फल

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और ब्लैकबेरी एंथोसायनिन से भरपूर होती हैं। ये गहरे रंग के पिगमेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स हैं, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और ब्लड वेसल्स को डैमेज होने से बचाते हैं

अदरक

अदरक सिर्फ चाय को टेस्टी नहीं बनती है बल्कि हमारे सेहत में भी काफी लाभदायक है। अदरक में जिंजरोल्स होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होते हैं। इसलिए अदरक की चाय, काढ़ा आदि पीने से शरीर की सूजन कम होती है।

पढ़ें :- Health Tips : 2 घंटे की फिल्म से कहीं ज्यादा खतरनाक है 30 सेकंड की रील्स, खोखला कर रही बच्चों का दिमाग

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...