1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-‘शुद्ध पानी जनता का हक और इस लड़ाई को हम लड़ेंगे, आप अपनी जेल रखिए तैयार’ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को दिया खुला चैलेंज

Video-‘शुद्ध पानी जनता का हक और इस लड़ाई को हम लड़ेंगे, आप अपनी जेल रखिए तैयार’ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार को दिया खुला चैलेंज

मध्यप्रदेश  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने कहा कि शहडोल जिले (Shahdol District) में बीते रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता शुद्ध पानी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को ज्ञापन देना चाहते थे, परंतु आपके कलेक्टर और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं और उन्हें जेल भेज दिया।

By santosh singh 
Updated Date

शहडोल। मध्यप्रदेश  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने कहा कि शहडोल जिले (Shahdol District) में बीते रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता शुद्ध पानी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को ज्ञापन देना चाहते थे, परंतु आपके कलेक्टर और पुलिस ने उन पर लाठियां भांजीं और उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्वच्छ पानी मांगने पर जेल भेजा जाएगा, तो पूरी कांग्रेस (Congress) आपकी जेल भरने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले - हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम

जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने एक्स पोस्ट पर लाठीचार्ज को वीडियो शेयर कर कहा कि अब मैं स्वयं शहडोल जाकर शुद्ध पानी की मांग करूंगा, आप अपनी जेल तैयार रखिए। शुद्ध पानी जनता का हक है और इसकी लड़ाई हम लड़ेंगे, चाहे जेल जाना पड़े।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...