1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, कहा- हमारी सीटें गिनने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की दो सीटें हारने पर भी विचार कर लेते

कांग्रेस का PM मोदी पर पलटवार, कहा- हमारी सीटें गिनने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र की दो सीटें हारने पर भी विचार कर लेते

MLC Election Results : उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 28 विधान परिषद सीटों पर बुधवार को कांग्रेस का खाता न खुलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल पर तंज कसा था। लेकिन, कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने आरएसएस का गढ़ माने जानें वाले नागपुर में भाजपा उम्मीदवार पटखनी दी है। जिसके बाद विपक्षी दल ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर पलटवार किया है। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने उनकी पार्टी की सीट गिनने से पहले पीएम मोदी उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दो सीटें हारने पर करने की नसीहत दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- कांग्रेस ने RSS के गढ़ में जीती MLC सीट, खाता न खुलने पर PM मोदी ने कसा था तंज

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की ज़रूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं! कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया? मोदी जी, ट्रोलिंग बंद कीजिए। करोड़ों परिवार कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त हैं, युवा बेरोज़गार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है। अहंकार छोड़कर इन मुद्दों पर विचार करिए! वाराणसी और नागपुर से लेकर लखनऊ, प्रयागराज, पटना की जनता ने स्पष्ट रूप से आपकी नीतियों के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।”

इससे पहले बुधवार देर शाम तक कांग्रेस का खाता न खुलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल पर तंज कसा था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- “4 बड़े राज्यों – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के ज़रिए कराए गए। अंदाज़ा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?” हालांकि, कांग्रेस का खाता खुल गया है। नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर एक कड़े मुकाबले में, कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने भाजपा के उम्मीदवार को 3,271 वोटों से मात दी है। कांग्रेस के वंजारी को 67,231 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा के पूर्व विधायक सुधाकर कोहाले को 63,960 वोट मिले।

पढ़ें :- Election Commission Rift : कांग्रेस बोली- मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में चला रहे हैं अपनी मनमर्जी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...