1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस नेता कमलनाथ का CM शिवराज सिंह चौहान पर निशाना, घोटालों का आरोप पत्र किया जारी, 50 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप

कांग्रेस नेता कमलनाथ का CM शिवराज सिंह चौहान पर निशाना, घोटालों का आरोप पत्र किया जारी, 50 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं, अब कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा पर हमलावार हो गयी है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य नेताओं ने प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं, अब कांग्रेस मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा पर हमलावार हो गयी है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य नेताओं ने प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर शिवराज सरकार के 18 सालों में हुए घोटालों का आरोप पत्र जारी करते हुए 50 प्रतिशत कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, पिछले 45 साल से मैं राजनीति कर रहा हूं मुझे पर आज तक कोई उंगली नहीं उठा सकता है।

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा कि, मैंने कहा था कि अब कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है, ये 2023 का मॉडल है। कमलनाथ ने कहा कि ये सरकार प्रचार, भ्रष्टाचार और अत्याचार की सरकार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...