1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वायनाड-नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त, प्रियंका गांधी 167539 वोटों से चल रही हैं आगे

वायनाड-नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बढ़त, प्रियंका गांधी 167539 वोटों से चल रही हैं आगे

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनावी मैदान में हैं। यहां से प्रियंका ने लाखों की बढ़त हासिल कर चुकी हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक, प्रियंका गांधी को 253940 वोट मिले हैं। वो 167539 वोटों से आगे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा वायनाड सीट को खाली करने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनावी मैदान में हैं। यहां से प्रियंका ने लाखों की बढ़त हासिल कर चुकी हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक, प्रियंका गांधी को 253940 वोट मिले हैं। वो 167539 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआई (CPI) के उम्मीदवार सत्यन मोकरी हैं। उन्हें 86401 वोट मिले हैं। बात अगर भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास की करें तो उन्हें मात्र 48122 वोट मिले हैं। वो 205818 वोटों से पीछे हैं।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने ताज का किया दीदार, तो खुशी से आंखें चमक उठीं और उनके मुंह से निकाला वाह ताज, अमेजिंग...

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। यहां कांग्रेस के रवींद्र वसंतराव चाह्वाण (Congress’s Ravindra Vasantrao Chavan) ने 538 वोटो की बढ़त बना रखी है। अब तक की गिनती के मुताबिक, रवींद्र वसंतराव चाह्वाण (Ravindra Vasantrao Chavan)को 52862 वोट मिले हैं वहीं, भाजपा उम्मीदवार संतुत राव हंबरडे (BJP candidate Santut Rao Hambarde) को 52324 वोट मिले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...