1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हरियाणा में कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों को 6 महीने से नहीं मिली सैलरी, दो हजार शिक्षकों ने CM नायब सैनी को लिखा लेटर

हरियाणा में कॉन्ट्रेक्ट शिक्षकों को 6 महीने से नहीं मिली सैलरी, दो हजार शिक्षकों ने CM नायब सैनी को लिखा लेटर

सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( HKRN ) के जरिये सेवारत दो हजार पीटीआई ()और कला शिक्षा सहायकों को छह महीने से वेतन नहीं पा रहा है। वेतन न मिलने से हताश शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) को पत्र लिखा है।

By santosh singh 
Updated Date

चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ( HKRN ) के जरिये सेवारत दो हजार पीटीआई ()और कला शिक्षा सहायकों को छह महीने से वेतन नहीं पा रहा है। वेतन न मिलने से हताश शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini) को पत्र लिखा है। इस पर एक्शन लेते मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से शिक्षा विभाग को टीजीटी शारीरिक शिक्षा सहायक और कला शिक्षा सहायकों की बजट डिमांड और अनुबंध बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

सीएमओ (CMO) के निर्देशों के बाद मौलिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एचकेआरएन के माध्यम से लगे पीटीआई और कला अध्यापकों का बजट डिमांड और अनुबंध बढ़वाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

वेतन नहीं मिलने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण

इसके साथ ही छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन के भीतर जिले का नाम, अध्यापक का नाम, पद और विद्यालय कोड, वेतन न देने का कारण और टिप्पणी सहित प्रोफार्मा भरकर निदेशालय काे भेजना होगा। प्रदेशभर में एचकेआरएन के जरिये 500 कला शिक्षा सहायक और 1500 शारीरिक शिक्षा सहायक (पीटीआई) कार्यरत हैं। इन्हें छह महीने से वेतन नहीं मिला है। इसका कारण है कि टीजीटी हेड में फंड न होना, जबकि पीजीटी हेड में पर्याप्त फंड है।

प्रभावित शिक्षक कई बार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशानुसार निदेशालय की ओर से डीईईओ को बजट डिमांड और अनुबंध बढ़वाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

292 लेक्चरर की नौकरी को खतरा

उधर, हरियाणा में राजकीय महाविद्यालयों में ड्यूटी कर रहे 292 लेक्चरर्स की नौकरी पर भी खतरा मंडरा रहा है। जिन्होंने राजस्थान के फर्जी निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी की डिग्री ली है। ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चूरू, सनराइज यूनिवर्सिटी अलवर और सिंघानिया यूनिवर्सिटी झुंझुनू से डिग्री लेने वाले इन एक्सटेंशन लेक्चरर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित कॉलेज के प्राचार्यों को एक्सटेंशन लेक्चरर्स से मिला जवाब आज शाम तक निदेशालय भेजने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राजस्थान के उक्त तीनों निजी विश्वविद्यालयों को नियमों की कसौटी पर खरा नहीं उतरने के कारण पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...