HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Year Ender 2023: साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे 10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, देखें वेडिंग की फोटोज

Year Ender 2023: साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे 10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, देखें वेडिंग की फोटोज

Year Ender 2023: साल 2023 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, इस साल में कई मौके क्रिकेट इतिहास के पन्नों में जुड़ गए। जिसमें दुनियाभर के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की, तो कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने इस साल अपने जीवन साथी के साथ नई पारी की शुरुआत की। ऐसे ही दुनिया के कुछ जाने-माने क्रिकेटरों की शादी के बारे में हम चर्चा करने वाले हैं। आइये जानते हैं कि किन खिलाड़ियों ने साल 2023 शादी रचाई...

By Abhimanyu 
Updated Date

Year Ender 2023: साल 2023 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, इस साल में कई मौके क्रिकेट इतिहास के पन्नों में जुड़ गए। जिसमें दुनियाभर के कुछ खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की, तो कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने इस साल अपने जीवन साथी के साथ नई पारी की शुरुआत की। ऐसे ही दुनिया के कुछ जाने-माने क्रिकेटरों की शादी के बारे में हम चर्चा करने वाले हैं। आइये जानते हैं कि किन खिलाड़ियों ने साल 2023 शादी रचाई…

पढ़ें :- Year Ender 2023: वनडे में किस भारतीय ने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट? देखें टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट

1- केएल राहुल

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ और आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल साल 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। 23 जनवरी, 2023 को राहुल ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्ट से शादी की थी।

Athiya Shetty, KL Rahul wedding Highlights: Reception to be held post IPL - India Today

2-शादाब खान

पढ़ें :- Year Ender 2023: King Kohli ने इस साल जड़े सबसे ज्यादा शतक, देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

केएल राहुल की तरह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने 23 जनवरी, 2023 को शादी की थी। शादाब ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक की बेटी मलायका सकलैन के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

Pakistani Cricketer Shadab Khan Married With Daughter Of Saqlain Mushtaq Video Viral On Social Media | Video: जनवरी में की शादी, फरवरी में निकाली बारात! पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब के निकाह ...

3- अक्षर पटेल 

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे। उन्होंने 26 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी रचाई थी।

Axar Patel Wedding Viral Pictures Axar Patel Writes Heartfelt Post About His Wedding, Shares 'Unseen Pics'

4- शार्दुल ठाकुर

सगाई के करीब दो साल बाद भारतीय तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर ने भी साल 2023 में शादी रचाई थी। शार्दुल ने मिताली पारुलकर के 27 फरवरी 2023 से शादी की थी।

You've Married The Most Stubborn Man...': Shardul Thakur's Wife Mittali Gets A Hilarious Advice on Wedding Day - News18

5- रुतुराज गायकवाड़

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने भी साल 2023 शादी की थी। उन्होंने 3 जून को महाराष्ट्र की महिला टीम की खिलाड़ी उत्कर्षा पवार से शादी की थी।

Cricketer Ruturaj Gaikwad dazzles in a white sherwani as he ties the knot with Utkarsha Pawar | Fashion News - The Indian Express

6- प्रसिद्ध कृष्णा 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी इस साल जून में शादी के बंधन में बंधे थे। कृष्णा ने 8 जून 2023 को पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली से अपनी गर्लफ्रेंड रचना से शादी की थी।

Who is Rachana Krishna? Wife of Indian Pacer Prasidh Krishna | cricket.one - OneCricket

7- नवदीप सैनी

भारत के तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से 23 नवंबर 2023 को शादी रचाई थी।

Navdeep Saini All Smiles in His Wedding Pictures With Wife Swati Asthana - See Photos - News18

8- इमाम उल हक

इस लिस्ट में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक का नाम भी शामिल है। इमाम ने अपनी दोस्त अनमोल महमूद से 25 नवंबर में शादी की थी।

Imam ul haq wedding new video ! Babar azam entry in imam ul haq wedding ! Imam ul haq wife ! ZMTV - YouTube

9- मुकेश कुमार

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ के बीच 28 नवंबर को शादी की थी। उन्होंने शादी के लिए एक मैच भी मिस किया था। मुकेश की पत्नी का नाम दिव्या सिंह है।

Album - இந்திய கிரிக்கெட் வீரர் முகேஷ் குமார் திருமண ஆல்பம் | Indian Cricketer Mukesh Kumar Wedding Album

10- गेराल्ड कोएट्जी

साउथ अफ्रीका के युवा तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएट्जी कुछ दिनों पहले 5 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधे हैं। 23 वर्षीय केएट्जी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रर्दशन के बाद कोएट्जी चर्चाओं में आए थे।

South Africa's Pacer Gerald Coetzee Married Before IND Vs SA Three Format Series And Can Get Good Money At IPL 2024 Auction | IND Vs SA: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...