1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़: इंसानियत की रोशनी बनी ‘कृष्णा आई केयर’ की पहल

निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़: इंसानियत की रोशनी बनी ‘कृष्णा आई केयर’ की पहल

निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़: इंसानियत की रोशनी बनी ‘कृष्णा आई केयर’ की पहल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित कृष्णा आई केयर के एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर ने न केवल मरीजों की आंखों की रोशनी की जांच की, बल्कि इंसानियत की एक मिसाल भी पेश की। शिविर में दूर–दराज़ से पहुंचे करीब 50 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया, जिनमें कई बुजुर्ग ऐसे थे जिनके पास अस्पताल जाने की सुविधा भी नहीं थी।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

स्थानीय जनहित को ध्यान में रखते हुए कृष्णा आई केयर, नौतनवा प्रत्येक रविवार अलग–अलग क्षेत्रों में कैंप लगाकर बिना शुल्क उपचार उपलब्ध कराता है। यही वजह है कि लोगों के बीच यह पहल स्वास्थ्य सेवा से अधिक मानवीय सहयोग की भावना के रूप में देखी जा रही है।

शिविर में नेत्र चिकित्सा सेवक रविंद्र शर्मा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रुक्मणी चौहान और संरक्षक जसपाल सिंह ने पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों की जांच की। बुजुर्गों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़कर मदद प्रदान की गई।

कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, विष्णु शर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने इसे समाजसेवा की अनूठी पहल बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल लोगों की सेहत सुधारते हैं, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना भी मजबूत करते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने भी ऐसे शिविरों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की सराहना की।

पढ़ें :- यूपी में किसानों को अब ई-लॉटरी से मिलेंगे फ्री और सब्सिडी वाले बीज, कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग अनिवार्य

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

 

पढ़ें :- पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर चल रहा था अमेरिकी नागरिकों को ठगने का खेल, लखनऊ में 4 महिला समेत 16 आरोपी पकड़े गए

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...