1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. CRPF ने इस पदों पर निकाली बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू कर सकते हैं आवेदन

CRPF ने इस पदों पर निकाली बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में वेटरनरी के पदों के लिए वैकेंसी निकली है. जो लोग यहां नौकरी (Service) करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा अवसर है

By आराधना शर्मा 
Updated Date

CRPF Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में वेटरनरी के पदों के लिए वैकेंसी निकली है. जो लोग यहां नौकरी (Service) करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा अवसर है. योग्यता रखने वाले इसके लिए सीआरपीएफ की आफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

6 जनवरी तक करें आवेदन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में इस भर्ती के लिए 6 जनवरी अंतिम तिथि है. इस लिये 6 जनवरी या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती 5वीं और 10वीं एनडीआरएफ बटालियनों के लिए की जा रही है. अगर आप भी आवेदन करने के इच्छुक है तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें.

सीआरपीएफ में आवेदन के लिए आयु सीमा

वेटरनरी के पदों के लिए निकली वैकेंसी के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष होनी चाहिए.

जानें शैक्षणिक योग्यता के बारे में

सीआरपीएफ में नौकरी के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से वेटरनरी साइंस और लाइवस्टॉक में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही भारतीय वेटरनरी परिषद से भी पंजीकरण होना जरूरी है.

75,000 रुपये मिलेगी हर माह सैलरी

अगर आपका चयन हो गया4 तो आपको सैलरी के तौर पर 75,000 रुपये हर महीने मिलेंगे. इसके अलावा भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, चिकित्सा सुविधाएं, सीनियरिटी लाभ और पदोन्नति के अवसर है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...