1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, पाक महिला से शादी छिपाने का आरोप, बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक

सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, पाक महिला से शादी छिपाने का आरोप, बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जवान मुनीर अहमद (CRPF  Jawan Munir Ahmed) को शनिवार को सेवा से बर्खास्त (Dismissed) कर दिया है। मुनीर पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला (Pakistani Woman) से अपनी शादी की बात छिपाई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जवान मुनीर अहमद (CRPF  Jawan Munir Ahmed) को शनिवार को सेवा से बर्खास्त (Dismissed) कर दिया है। मुनीर पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला (Pakistani Woman) से अपनी शादी की बात छिपाई। कार्रवाई के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुनीर का आचरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक (Dangerous for National Security) है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने ललितपुर को दिया बड़ा तोहफा, ₹1,766 करोड़ लागत की 221 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सीआरपीएफ की 41 बटालियन के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और जानबूझकर उसकी वीजा वैधता से परे उसे शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा,  उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...