1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. CSK को बड़ा झटका! आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर, टीम प्रबंधन पर उठे सवाल

CSK को बड़ा झटका! आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर, टीम प्रबंधन पर उठे सवाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई। टीम के आधिकारिक बयान के...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई। टीम के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह चोट इतनी गंभीर है कि आयुष को 6 से 12 हफ्तों तक रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा। ऐसे में IPL 2026 में उनकी वापसी संभव नहीं है।

पढ़ें :- 82 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार: राज्यसभा सांसद ने CM को लिखा पत्र, भारी लूट की जताई आशंका

दर्द में भी खेलते रहे, मैनेजमेंट पर सवाल

इस मुकाबले में आयुष इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे और 17 गेंदों में 30 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। हालांकि, एक रन लेते समय उन्हें अचानक दर्द महसूस हुआ, लेकिन इसके बावजूद वह बल्लेबाजी करते रहे। यही वजह है कि अब टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि खिलाड़ी पहले से असहज दिख रहा था, फिर भी उसे खेलने दिया गया।

CSK पहले से ही चोटों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज खलील अहमद भी चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में टीम का संतुलन बिगड़ता जा रहा है और सीजन और मुश्किल होता दिख रहा है। अगर आयुष म्हात्रे के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए हैं। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा,जो टीम के लिए काफी अहम था।

पढ़ें :- Disha Salian death case: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, कई दिग्गजों के नाम हैं शामिल

कौन लेगा जगह? उर्विल पटेल रेस में आगे

आयुष के बाहर होने के बाद अब रिप्लेसमेंट की चर्चा तेज हो गई है। इसमें उर्विल पटेल का नाम सबसे आगे आ रहा है। उर्विल पिछने सीसन भी टीम के लिए तीन मैच खेल चुके है जहां उन्होंने 212 की स्ट्राईक रेट से 68 रन तीन मैचों में बनाए थे। उर्विल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और T20 में 28 गेंदों में शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में वह CSK के लिए एक ‘रेडीमेड रिप्लेसमेंट’ साबित हो सकते हैं। CSK का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होना है। यह मुकाबला हमेशा हाई-प्रेशर माना जाता है, ऐसे में टीम अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...