कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर घायल पड़े एक तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम को अचानक मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने एक अधिकारी पर झपट्टा मार दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है...
Viral-Video: कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर घायल पड़े एक तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम को अचानक मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने एक अधिकारी पर झपट्टा मार दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक कार की चपेट में आने के बाद सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने और इलाज कराने के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को काबू में करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर गन से बेहोशी की दवा दी।
दवा का असर पूरी तरह शुरू होता, उससे पहले ही तेंदुआ अचानक सक्रिय हो गया। उसने तेजी से छलांग लगाई और वहां मौजूद एक वन अधिकारी को जमीन पर गिरा दिया। कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
साथियों ने तुरंत संभाली स्थिति
वीडियो में अधिकारी को तेंदुए के हमले के बाद जमीन पर गिरते देखा जा सकता है। स्थिति बिगड़ती देख आसपास मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और लाठियों के जरिए तेंदुए को दूर रखने की कोशिश की। इस दौरान अधिकारी को उठकर सुरक्षित जगह जाने का मौका मिल गया।
इसके बाद तेंदुआ सड़क से हटकर पास के घास वाले हिस्से की तरफ चला गया। वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू प्रक्रिया दोबारा शुरू की और आखिरकार उसे सुरक्षित पकड़ लिया। तेंदुए को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कार की टक्कर से आई चोटों का उपचार किया जा रहा है।
कर्नाटक में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुए ने वन विभाग के अधिकारी पर किया हमला
कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर एक कार की चपेट में आने के बाद घायल हुए तेंदुए ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के एक अधिकारी पर हमला कर दिया।
वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को… pic.twitter.com/hBCS8uftTRपढ़ें :- Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया
— Indian🇮🇳 (@singh31919) September 8, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
कुछ लोगों का कहना है कि सड़क हादसे में घायल और डरे हुए जानवर का अचानक हमला करना असामान्य नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग उठाई। रेस्क्यू प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठे। लोगों के एक वर्ग ने वन्यजीवों को बचाने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए लाठियों की जगह बेहतर सुरक्षा उपकरण और आधुनिक रेस्क्यू तकनीक इस्तेमाल करने की सलाह दी।