1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google से ऐसे डिलीट करें अपनी निजी जानकारी, बहुत है आसान तरीका

Google से ऐसे डिलीट करें अपनी निजी जानकारी, बहुत है आसान तरीका

कई लोग चाहते हैं कि लोग उनके बारे में गूगल (Google) पर सर्च करें तो उन्हें रिजल्ट मिलें, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। कई बार हमारे सोशल मीडिया अकाउंट, फोन नंबर, घर का एड्रेस और यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कई लोग चाहते हैं कि लोग उनके बारे में गूगल (Google) पर सर्च करें तो उन्हें रिजल्ट मिलें, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। कई बार हमारे सोशल मीडिया अकाउंट, फोन नंबर, घर का एड्रेस और यहां तक की बैंक डिटेल भी ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती हैं। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब ये डिटेल गूगल पर दिखने लगती हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि गूगल सर्च रिजल्ट (Google Search Results) से ये पर्सनल जानकारियां कैसे हटाएं। चलिए आसान तरीके से समझते हैं।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

गूगल (Google)  ने हाल ही में यूजर्स के लिए ‘Results About You’ की सुविधा शुरू हो गई है। इस फीचर्स को यूजर्स की निजी जानकारी को गूगल (Google)  से हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर्स की मदद से आप खुद अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं। आपको इसके लिए गूगल सपोर्ट पेज (Google Support Page) पर जाना है, फिर उस यूआरएल का उल्लेख करते हुए फॉर्म को भरना है, जिसे आप सर्च रिजल्ट से हटाना चाहते हैं। आप एक साथ कई सारे यूआरएल भी इस फॉर्म में एड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल (Google)  इन पेज को वेरीफाई करेगा और आपकी दी गई जानकारी सही होने पर उसे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस प्रोसेस में थोड़ा समय लग सकता है।

सीधे वेबसाइट से ऐसे हटाएं

पर्सनल जानकारी को हटाने का दूसरा तरीका यह है कि आप सीधे उस पेज पर जाकर जानकारी हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआरएल के आगे की तीन बिंदुओं पर क्लिक करना है और फिर About this result पेज पर जाना है। यहां से रिमूव रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद पेज को रिमूव करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

ऐसे ट्रेक करें रिक्वेस्ट

इस दोनों प्रक्रिया के बाद आप अपनी रिक्वेस्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल एप पर जाकर Results About You पर जाना है और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिल करते ही रिक्वेस्ट के स्टेटस को देख सकेंगे। इतना ही नहीं यहां पर रिक्वेस्ट स्टेटस देखने के साथ आप नई रिमूव रिक्वेस्ट भी एड कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...