1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Election : AAP पीएसी की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

Delhi Assembly Election : AAP पीएसी की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

आम आदमी पार्टी (AAP)  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई है। आप ने आज पीएसी की बैठक (PAC Meeting) बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP)  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) की तैयारियों में जोरशोर से जुट गई है। आप ने आज पीएसी की बैठक (PAC Meeting) बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि पार्टी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक (PAC Meeting)आज होगी। बैठक राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (National Convenor Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में होने की संभावना है। पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा 2025 चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। वहीं, कई अहम मसलों पर फैसले लिए जाएंगे।

बैठक में आप (AAP) के दिग्गज नेता आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। कहा जा रहा है कि आज ही आप पहली सूची जारी कर देगी। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से अभी इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की 70 सीटों पर चुनाव होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पूरे जोश में काम कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की तारीखों का एलान अभी हुआ नहीं है।

पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...