1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस सभी 70 सीटों पर अकेले लड़ेगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस सभी 70 सीटों पर अकेले लड़ेगी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Delhi Congress President Devendra Yadav) ने आधिकारिक तौर पर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Delhi Congress President Devendra Yadav) ने आधिकारिक तौर पर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सभी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आम आदमी पार्टी (AAP) या किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

पढ़ें :- Home Loan Rate: सस्ते होम लोन की रेस में सरकारी बैंक आगे, जानिए SBI से लेकर HDFC तक की लेटेस्ट दरें

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव (Delhi Congress president Devendra Yadav) ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में सभी 70 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक दल द्वारा किया जाएगा।

लोकसभा में था कांग्रेस-आप के बीच गठबंधन

बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  में आम आदमी पार्टी (AAP)  दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, लेकिन दोनों दल एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद आम आदमी पार्टी के नेता कहने लगे थे कि उनकी पार्टी दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीती थी।

इस महीने की शुरुआत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party National Convenor Arvind Kejriwal) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की तुलना महाभारत के समान ‘धर्मयुद्ध’ से की थी। पूर्व सीएम ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) एक ‘धर्मयुद्ध’ की तरह है। बीजेपी (BJP) के पास कौरवों की तरह अपार धन और शक्ति है, लेकिन भगवान और लोग पांडवों की तरह हमारे साथ हैं।

पढ़ें :- Video-मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ते समय ट्रैक पर गिरी महिला ,बाल-बाल बची जान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...