1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Delhi Building Collapse : बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Delhi Building Collapse : बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

सत्य निकेतन (Satya Niketan) में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उधर, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस (Local District Police) , स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स (Operational Units) के जवान शामिल हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सत्य निकेतन (Satya Niketan) में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उधर, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस (Local District Police) , स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स (Operational Units) के जवान शामिल हैं। हर टीम की अगुवाई एडिशनल डीसीपी रैंक (Additional DCP Rank) का एक अफसर कर रहा है। पुलिस हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल (Hariram Bansal) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया गया है। हादसे के बाद से हरिराम फरार है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल (Building owner Hariram Bansal) की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

एलजी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू (Delhi LG Taranjit Singh Sandhu) ने सत्य निकेतन (Satya Niketan) में इमारत गिरने की घटना पर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) भी मौजूद रहेंगी। डीडीए, एमसीडी और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सीनियर अधिकारियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। यह हाई-लेवल मीटिंग आज दोपहर बाद होगी। उम्मीद है कि एलजी इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लेंगे।

घटना को लेकर एनडीआरएफ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पढ़ें :- Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरी, हादसे में 40-50 छात्र के फंसे होने की संभावना, सीएम ने लिया संज्ञान

एनडीआरएफ (NDRF) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, मलबे से एनडीआरएफ (NDRF)  की टीम को एक और शव मिला है। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी की स्थिति के अनुसार कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से छह को मृत घोषित कर दिया गया और पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक शव को अभी भी बाहर निकालना बाकी है। एनडीआरएफ (NDRF)  और फायर सर्विस की टीमें उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।

हाईकोर्ट में PIL दाखिल

सत्य निकेतन (Satya Niketan)  इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने का मामला दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court)  पहुंचा है। इमारत गिरने की घटना को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में पीआईएल दायर की गई है। हाई कोर्ट ने भरोसा दिलाया है कि आज इस पर सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय (Chief Justice Devendra Kumar Upadhyaya) और जस्टिस तेजस कारिया की डिवीजन बेंच आज इस मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई है।

सख्त कार्रवाई की जाएगी: विधायक अनिल शर्मा

सत्य निकेतन (Satya Niketan) में इमारत ढहने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा (BJP MLA Anil Sharma) ने बताया कि उअधिकतम 16-17 लोगों के फंसे होने की संभावना थी जिसमें से 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया जिनमें से छह लोगों की दुखद मौत हो गई। दोपहर या शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) पूरा कर लिया जाएगा। मकान मालिक के खिलाफ कल ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Viral : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की कुर्सी जीरो ग्रैविटी और मसाजर से लैस है, जानें कीमत और फीचर्स?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...