1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार, मृतकों के नाम आए सामने

बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार, मृतकों के नाम आए सामने

दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan) इलाके में रविवार को जो बिल्डिंग गिरी, उसके मालिक हरिराम बंसल (Hariram Bansal) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आगे की जांच जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan) इलाके में रविवार को जो बिल्डिंग गिरी, उसके मालिक हरिराम बंसल (Hariram Bansal) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapse : बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

एमसीडी के कमिश्नर संजीव खिरवार का बयान

सत्य निकेतन (Satya Niketan) में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के कमिश्नर संजीव खिरवार (Commissioner Sanjeev Khirwar) ने कहा कि दुर्भाग्य से इस घटना में सात लोगों की जान चली गई। इस इमारत के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई है, उसे रात भर में मजबूत किया गया है। अगले 1-2 दिनों में हम उसे योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त करेंगे। 1970 के दशक की इस इमारत को कभी कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही इसे कभी सील किया गया। इस इमारत के बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।

मोती लाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों की गई जान

मोती लाल नेहरू कॉलेज (Motilal Nehru College) के बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्रों की हादसे में जान गई है। जिनकी पहचान सोनभद्र के अभिषेक और छत्तीगढ़ के दुर्ग से युवराज सोनी के रूप में हुई है। दोनों हॉस्टल की टॉप फ्लोर पर एक ही रूम में रहते थे।

पढ़ें :- Hindu Raksha Dal: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में उतरा हिंदू रक्षा दल, FIR को गलत बताते हुए दर्ज की आपत्ति

मृतकों के नाम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...