1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. साक्षी मर्डर केस पर बोले दिल्ली मुख्यमंत्री: LG साहब कुछ कीजिए..कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है…

साक्षी मर्डर केस पर बोले दिल्ली मुख्यमंत्री: LG साहब कुछ कीजिए..कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है…

देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी घटना हुई, जिसको देखकर हर किसी की रूह कांप गई। बेखौफ होकर हत्यारा एक किशोरी की चाकू से गोदकर सड़क पर हत्या करता गया लेकिन...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Delhi Murder News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या करने वाले आरोपी साहित को दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने वारदात के कुछ घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

एलजी साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है..

दिल्ली मुख्यमंत्री ने साक्षी के हत्यारे साहिल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। अरविंद केजरीवाल  (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधी को बैखौफ हो गए है अपराधियों में पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

Delhi Murder News

इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को

इस मामले का दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है। जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए। आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...