1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi New CM : दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री! रेखा गुप्ता ने जनता से कहा-धन्यवाद आपके विश्वास के लिए…

Delhi New CM : दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री! रेखा गुप्ता ने जनता से कहा-धन्यवाद आपके विश्वास के लिए…

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (BJP MP Ravi Shankar Prasad) और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ (National Secretary Om Prakash Dhankar) को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (BJP MP Ravi Shankar Prasad) और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ (National Secretary Om Prakash Dhankar) को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है। शाम 7 बजे तक दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। इधर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

रेखा गुप्ता ,बोलीं-धन्यवाद आपके विश्वास के लिए…

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

इसी बीच शालीमार विधायक रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि आपका अपार स्नेह और समर्थन देखकर मेरा दिल अत्यंत हर्षित हो उठता है। आपकी यह ऊर्जा और भरोसा मुझे हर दिन नई प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे। धन्यवाद आपके विश्वास के लिए। उनके इस पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि क्या उन्हें ही दिल्ली का सीएम बनाया जाएगा? इसलिए वो लोगों को धन्यवाद कर रही हैं।

ये 5 नाम चल रहे हैं रेस में आगे, गूगल ट्रेंड पर प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी

BJP के खेमे से सीएम की लिस्ट में 5 नाम सामने आ रहे हैं। इसमें केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम शामिल हैं। गूगल ट्रेंड पर प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे चल रहा है। लोग इन दोनों के बारे ज्यादा जानना चाह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया की बात करें तो वहां प्रवेश वर्मा की लोकप्रियता बढ़ी है। अनुभव के आधार पर विजेंद्र गुप्ता का नाम लिया जा रहा है। हालांकि दिल्ली का बॉस कौन बनेगा वो आज थोड़ी देर में पता चल जाएगा।

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...