1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एक्सप्रेसवे पर ‘डर्टी कांड’ करने वाले मनोहरलाल धाकड़ का एक और कारनामा उजागर, कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित खा रहा है दर-दर ठोकरें

एक्सप्रेसवे पर ‘डर्टी कांड’ करने वाले मनोहरलाल धाकड़ का एक और कारनामा उजागर, कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित खा रहा है दर-दर ठोकरें

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर महिला से अश्लील कृत्य के आरोपों से घिरे कथित नेता मनोहरलाल धाकड़ (Manoharlal Dhakad) पर अब 11 बीघा जमीन हड़पने का गंभीर आरोप सामने आया है। उनके ही गांव के ईश्वरलाल ने शासन और प्रशासन को शिकायत भेजी है, जिसमें आरोप है कि धाकड़ ने लंबे समय से उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।

By santosh singh 
Updated Date

मंदसौर। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर महिला से अश्लील कृत्य के आरोपों से घिरे कथित नेता मनोहरलाल धाकड़ (Manoharlal Dhakad) पर अब 11 बीघा जमीन हड़पने का गंभीर आरोप सामने आया है। उनके ही गांव के ईश्वरलाल ने शासन और प्रशासन को शिकायत भेजी है, जिसमें आरोप है कि धाकड़ ने लंबे समय से उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।

पढ़ें :- 'राहुल गांधी के 1 नवंबर वाले नाटक के चार मकसद...' केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन की रैली पर लगाए बड़े आरोप

ईश्वरलाल ने बताया कि यह जमीन उनके ससुर की थी, जिन्होंने वसीयत के माध्यम से इसे उनकी पत्नी शांति के नाम कर दिया था। शांति की दो बहनों से साठगांठ कर मनोहरलाल धाकड़ (Manoharlal Dhakad) ने नियमों के विरुद्ध तरीके से जमीन खरीद ली। इस पर ईश्वरलाल ने कोर्ट में केस दर्ज कराया और दो बार न्यायालय से अपने पक्ष में फैसला भी पाया।  उन्होंने बताया कि नामांतरण की प्रक्रिया में भी धाकड़ लगातार बाधा डाल रहे हैं। थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

2014 में रात के समय धाकड़ ने खेत की बोवनी कर जमीन पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि नामांतरण की प्रक्रिया में भी धाकड़ लगातार बाधा डाल रहे हैं। थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इधर मनोहरलाल धाकड़ (Manoharlal Dhakad) खुद को भाजपा का सदस्य भी नहीं बता रहा है। पर ग्राम बनी के लोग कह रहे हैं भाजपा के पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया (Former BJP MLA Yashpal Singh Sisodia) का खास समर्थक है। उसने गांव में ही एक व्यक्ति की 11 बीघा जमीन पर भी कब्जा कर रखा है।

पढ़ें :- ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 10 मिनट में कर सकते हैं तबाह, खामेनेई का पलटवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...