1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi New CM : दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता चुने जाने के बाद पहला पोस्ट, लिखा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का धन्यवाद

Delhi New CM : दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता चुने जाने के बाद पहला पोस्ट, लिखा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का धन्यवाद

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) होंगी। प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान कर दिया गया है। वह शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। कल दोपहर रामलीला मैदान में वह सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) होंगी। प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान कर दिया गया है। वह शालीमार बाग सीट से जीतकर विधायक बनी हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। कल दोपहर रामलीला मैदान में वह सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का धन्यवाद, दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के  लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता चुने जाने के बाद एक्स पर पहला पोस्ट, लिखा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल का धन्यवाद। मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।

दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के 11 दिन बाद आज यानी बुधवार को आखिरकार दिल्ली को नया मुख्यमंत्री (Delhi New CM Name Announced) मिल गया है। बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुना।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई 

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने  जाने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर​ बधाई दी है।

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...