1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Delhi University Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

Delhi University Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने आर्यभट्ट कॉलेज के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस प्रक्रिया के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्तियां (Appointments on 28 posts) की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Delhi University Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने आर्यभट्ट कॉलेज के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस प्रक्रिया के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्तियां (Appointments on 28 posts) की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आपको बता दें, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या colrec.uod.ac.in पर जाना होगा.

वैकेंसी डिटेल्स

  • बिजनेस इकोनॉमिक्स- 5 पद
  • कॉमर्स- 1 पद
  • इकोनॉमिक्स- 1 पद
  • इंग्लिश- 2 पद
  • एनवायरनमेंटल स्टडीज- 1 पद
  • हिंदी- 1 पद
  • इतिहास- 5 पद
  • मैनेजमेंट स्टडीज- 5 पद
  • गणित- 1 पद
  • म्यूजिक- 1 पद
  • राजनीतिक विज्ञान- 4 पद
  • साइकोलॉजी – 1 पद

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार ने UGC NET/सीएसआईआर NET परीक्षा पास हुआ हो.

सलेक्शन प्रोसेस

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी). सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट होना चाहिए. आवेदन पत्र में दिए गए अनुभव, योग्यता और श्रेणी प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड इंटरव्यू के समय डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...