1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली NCR में घने कोहरे और जहरीली हवा का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच AQI 400 पार

दिल्ली NCR में घने कोहरे और जहरीली हवा का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच AQI 400 पार

नव वर्ष से ठीक पहले राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में मौसम और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की परेशानी  बढ़ा दिये हैं । सोमवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। कड़ाके की ठंड, बेहद घना कोहरा और स्मॉग के खतरनाक मेल ने दिल्ली-NCR को एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। इस हालत को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया   है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

नव वर्ष से ठीक पहले राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में मौसम और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की परेशानी  बढ़ा दिये हैं । सोमवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। कड़ाके की ठंड, बेहद घना कोहरा और स्मॉग के खतरनाक मेल ने दिल्ली-NCR को एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। इस हालत को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया   है।

पढ़ें :- ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिल अखिलेश यादव, कहा-PDA अब सहेगा नहीं

 विजिबिलिटी शून्य के करीब

सोमवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। कई जगहों पर दृश्यता (Visibility) शून्य के करीब पहुंच गई। जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इंडिया गेट, अक्षरधाम, नरेला, आईटीओ और IGI एयरपोर्ट जैसे इलाकों में हालात सबसे खराब रहे। IMD के मुताबिक,

अधिकतम तापमान: करीब 22°C

न्यूनतम तापमान: 7°C के आसपास

पढ़ें :- मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के महिला व दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर किया बेनक़ाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हवाई यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित

घने कोहरे का सबसे बड़ा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए देरी और उड़ानों के रद्द होने की चेतावनी दी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा-दिल्ली फ्लाइट को घने कोहरे के कारण अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पहले से डायवर्ट की गई उड़ानों के कारण भरा रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा कि कम और बदलती विजिबिलिटी के चलते उड़ान संचालन धीमा हो सकता है।

100 से ज्यादा ट्रेनें लेट

घने कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी पटरी से उतरती नजर आईं। दिल्ली आने-जाने वाली करीब 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़क यातायात की स्थिति भी चिंताजनक रही- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर दृश्यता बेहद कम रही। जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई और कई जगह जाम जैसी स्थिति बनी।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : अखिलेश यादव, बोले- पूरे ट्रस्ट को भंग कर न्यायिक जांच, आपस में 'निष्कलंक' होने की क्लीन चिट देने का खेल बंद हो

AQI ‘गंभीर’ स्तर पर, आनंद विहार सबसे प्रदूषित

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार-

  • दिल्ली का औसत AQI: 403
  • आनंद विहार: 459
  • चांदनी चौक: 423
  • ITO: 400
  • IIT दिल्ली: 362
  • IGI एयरपोर्ट: 317
  • लोधी रोड: 359

दिल्ली के 19 निगरानी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है। नोएडा में AQI 419 और गुरुग्राम में 352 रिकॉर्ड किया गया।

GRAP-3 लागू, निर्माण कार्यों पर रोक

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके तहत-

  • गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक।
  • ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम सख्ती से लागू।
  • प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम, 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना
  • वाहन उत्सर्जन: 16.22%
  • औद्योगिक इकाइयां: 8.4%

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...