1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव को पांच असंवेदनशील डॉक्टरों के बर्खास्तगी के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव को पांच असंवेदनशील डॉक्टरों के बर्खास्तगी के दिए निर्देश

रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार और काम में लापरवाही बरतना पांच डॉक्टरों को भारी पड़ा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने पांचों डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा (Principal Secretary of Health Department Parth Sarthi Sen Sharma) को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार और काम में लापरवाही बरतना पांच डॉक्टरों को भारी पड़ा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने पांचों डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा (Principal Secretary of Health Department Parth Sarthi Sen Sharma) को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

बछरावां में तैनात डॉ. नीलिमा आर्या, डॉ. अन्जू वर्मा, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रशान्त कु‌मार एवं डॉ. अभिलाषा भारद्वाज लगातार अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रही थीं। रोगियों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार भी था। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को इन डॉक्टरों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बछरांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्था की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

डिप्टी सीएम ने बताया कि अपर निदेशक, लखनऊ मण्डल से 30 मई को आकस्मिक निरीक्षण कराया। निरीक्षण में कई शिकायतें सही पाई गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार को बछरांवा से बलिया में स्थानान्तरित करते हुए आरोप-पत्र देकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को दिये गये हैं। वहीं, अनधिकृत रूप से बिना सूचना लम्बे समय से अनुपस्थित रहने पर डॉ. इन्द्रभूषण जायसवाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गयी है।

साथ ही अमेठी के गौरीगंज स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप कुमार को शासन ने 3 जनवरी 2025 को जिला चिकित्सालय, बलिया स्थानान्तरित किया था। इसके बावजूद डॉ. संदीप ने बलिया जिला चिकित्सालय में ज्वाइन नहीं किया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश यादव की पीजी पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद उनकी तैनाती जिला चिकित्सालय, हरदोई (वर्तमान में स्वशासी मेडिकल कॉलेज, हरदोई) में 21 जनवरी 2021 को की गई थी, लेकिन डॉ. बृजेश यादव ने तैनाती स्थल पर अब तक ज्वाइन नहीं किया।

लिहाजा दोनों चिकित्साधिकारियों को शासन के आदेशों को न मानने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलम्बन के पश्चात डॉ. बृजेश यादव को लखनऊ मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय तथा डॉ. संदीप कुमार को आजमगढ़ मण्डलीय अपर निदेशक कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया गया है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

लखनऊ के लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉ. ऊषा चन्द्रा बिना सूचना अनधिकृत रूप से गैरहाजिर हैं। उनके विरूद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। बलरामपुर स्थित मेमोरियल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शारदा रंजन के विरूद्ध भी चिकित्सालय की साफ-सफाई न रखने, मरीजों के चिकित्सकीय कार्यों एवं पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने हेतु आरोप-पत्र देकर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को दिये गये हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...