1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Benefits of drinking shikanji: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और इंस्टेंट एनर्जी के लिए पीएं शिकंजी, जानें इसे बनाने का तरीका

Benefits of drinking shikanji: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और इंस्टेंट एनर्जी के लिए पीएं शिकंजी, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मियों के मौसम में शरीर के तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए शिंकजी बेहद फायदेमंद होती है। गर्मियों में पेट खराब होना, उल्टी आना जैसी तमाम दिक्कतें से बचाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking shikanji:  गर्मियों के मौसम में शरीर के तरोताजा और सेहतमंद रखने के लिए शिंकजी बेहद फायदेमंद होती है। गर्मियों में पेट खराब होना, उल्टी आना जैसी तमाम दिक्कतें से बचाती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

शिकंजी पीने से पेट, जी मिचलाना और एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होती है। इतना ही नहीं इंस्टेंट एनर्जी, ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं शिकंजी बनाने का तरीका।

शिकंजी मसाला बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

जीरा 1 कप
साबुत काली मिर्च 2 चम्मच
मिशरी 100 ग्राम
हरी इलायची 3 से 4
सौंठ 1 चम्मच
सेंधा नमक स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार

शिकंजी मसाला बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

शिकंजी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप जीरा लेकर उसे धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। अब इसमें साबुत काली मिर्च डालें। भुने हुए जीरे और काली मिर्च को ठंडा करके एक बाउल में डालें और उसमें बाकी जीरा मिक्स कर दें व 1 चम्मच सौंठ का मिलाएं।

इस मिश्रण में मिठास एड करने के लिए 100 ग्राम मिशरी और हरी इलायची डालें। इसके अलावा स्वादानुसार काला और सेंधा नमक मिलाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...